कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, राजस्व विभाग की कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश,

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, राजस्व विभाग की कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश,

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों, सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों ने भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया और सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कुछ जिलों में अधिकारीर्यो के द्वारा हुए दुर्व्यवहार की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को भाषा संयम के प्रति सख्त हिदायत दी। साथ ही स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निपटारे और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सारंगढ़, बस्तर और खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कलेक्टरों को राजस्व संबंधित कार्यों को तेज गति से निपटाने और समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, और त्रुटि सुधार जैसे मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 70% से कम निराकरण वाले जिलों को ज्यादा फोकस करें और विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से अधिक लंबित न हों। आपको बता दें मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस आयोजित की गई है। जिसमें एक-एक जिलों के कलेक्टर एसपी से मुख्यमंत्री खुद बात कर रहे हैं। कलेक्टर एसपी के परफॉर्मेंस के हिसाब से ही आगे तय होगा कि किस जिले में कलेक्टर एसपी कंटीन्यू करेंगे या हटाए जाएंगे। 

ब्यूरो रिपोर्ट