*शराब के नशे में हुड़दंगबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*शराब के नशे में  हुड़दंगबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर। शराब के नशे में चाकुर लहराकर हुड़दंगबाजी करने वाले तीन युवकों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थार क्र CG 10 BW 6664 में शराब के नशे में चाकू लहरा रहे थे जिनसे धारदार चाकू भी जप्त किया गया है,आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं। सकरी पुलिस को सूचना मिला कि थार गाड़ी क्रमांक CG10 BW6664 में तीन लड़के शराब के नशे में कार को चलाकर ऐक्सीडेंट कर भाग रहे हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए, आसमा सिटी फेस 2 मेन्ड्रा जाने वाले रोड के पास से घेराबंद किया गया। आरोपियो द्वारा पुलिस टीम को देखकर अपनी कार थार वाहन को छोडकर अपने अपने हाथो में धारदार लोहे के चाकू को लहराते हुए भागने लगे जिन्हे मौके से पकडा गया। आरोपियो का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफतार गिया गया, सभी आरोपी शराब के नशे में होने से प्रकरण में धारा 185 एमव्ही एक्ट जोडी गई। आरोपियो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

पकड़े  गए आरोपी
 01-ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस पिता बंशी लाल मण्डलोई उम्र 24 वर्ष निवासी रामा लाईफ सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कालीका नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर 
03-राहुल तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर शामिल है।


ब्यूरो रिपोर्ट