अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

मुंगेली। होली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 03-03-2026 को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब जप्त की गई।

कार्रवाई के दौरान निर्मल बंजारे पिता जनकराम बंजारे के कब्जे से 16 पाव अवैध मदिरा जप्त की गई। उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

वहीं खैरझिटी में की गई कार्रवाई के दौरान विरेन्द्र बंजारे, उम्र 46 वर्ष, के पास से सफेद बाल्टी में रखी लगभग 9.500 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्यवाही मे पथरिया आबकारी प्रभारी उम्मी रुमा के साथ विभाग की टीम उपस्थित रहे।