*होम मिनिस्ट्री की बड़ी कार्रवाई : एडिशनल एसपी कल्पना वर्मा निलम्बित*

*होम मिनिस्ट्री की बड़ी कार्रवाई : एडिशनल एसपी कल्पना वर्मा निलम्बित*

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले की उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ प्राप्त शिकायत की प्रारंभिक जांच में वित्तीय लेन-देन, अवैध आर्थिक लाभ, पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आरोप पाए गए हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जांच के दौरान दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना है।