नये सीईओ का स्वागत, ग्राम पंचायत सचिव संघ ने किया पुष्पगुच्छ भेंट
पथरिया । जनपद पंचायत पथरिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल झा का आगमन होने पर ग्राम पंचायत सचिव संघ (जनपद पंचायत पथरिया इकाई) द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सचिव संघ के अध्यक्ष संतोष साहू एवम पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने नवपदस्थ सीईओ को जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली, चुनौतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार ने सचिवों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी सचिवों से समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सचिव संघ के अध्यक्ष संतोष साहू , उद्धव साहू , रघुवीर साहू , कुंज राम , राकेश क्षत्रिय , भागवत कुर्रे , भुनेश्वर जायसवाल, संतोष कुंभाकर और पंचायत इंस्पेक्टर बंजारे के साथ विभिन्न ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे और नवपदस्थ अधिकारी के साथ सहयोगात्मक कार्यशैली का विश्वास जताया।



