*आपसी समन्वय बनाकर पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें सार्वजनिक प्रतिष्ठान व विभाग-आयुक्त ,आशुतोष पाण्डेय*
*निर्मल जैन* ब्यूरो चीफ
7000727330/9425224001
कोरबा।( मोर न्यूज)नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर को साफ-सुथरा रखने, गंदगी न फैलाने की दी जा रही लगातार समझाईश के बाद अब शहर की स्वच्छता के साथ खिलवाड़ करने व गंदगी फैलाने वालों के साथ निगम किसी भी प्रकार की रियायत करने के मूड में नहीं है। इसी कड़ी में टी.पी. नगर कोरबा स्थित राजू होटल के संचालक द्वारा गंदगी फैलाने एवं होटल से उत्सर्जित अपशिष्ट को नाली में डालने पर निगम ने कड़ी कार्यवाही करते हुए उस पर 50 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया, साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति होने पर अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के कोरबा में पदस्थ होने के बाद से ही शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई व्यवस्था में आमूल-चूल सकारात्मक बदलाव लाने को निगम द्वारा सर्वप्राथमिकता पर रखा गया है। एक ओर जहॉं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय स्वयं प्रतिदिन सुबह 07 बजे से शहर का भ्रमण कर साफ-सफाई कार्यो सहित अन्य व्यवस्थाओं का कड़ाई से निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कड़े दिशा-निर्देशन में निगम के सभी जाने कमिश्नर अपने-अपने जोन के मैदानी अमले व एक्शन टीम के साथ सुबह-सुबह फील्ड में खड़े नजर आते हैं, जो वार्ड व बस्तियों का भ्रमण कर साफ-सफाई कार्यो, अतिक्रमण, अवैध कब्जों सहित पेयजल, सडक़ रोशनी व शहर की अन्य व्यवस्थाओं का सतर्क निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। निगम अमले द्वारा साफ-सफाई के प्रति लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है, शहर की स्वच्छता में अपनी सहभागिता देने की अपील के साथ-साथ सडक़, नाली में कचरा न डालने, गंदगी न करने की लगातार समझाईश भी दी जा रही है। इन सबके बावजूद कतिपय लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे हैं, उनके द्वारा कचरे को सडक़ नाली में डाल दिया जा रहा इसी प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा के अमले के द्वारा खरमोरा मैगजीनभांठा स्थित शराब दुकान के संचालक पर भी गंदगी फैलाने के कारण 5000 रूपये का अर्थदंड लगाया गया, अधिकारियों ने बताया कि उक्त शराब दुकान परिसर तथा आसपास के स्थल में काफी मात्रा में गंदगी फैलाई गई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले ने उक्त अर्थदंड लगाया, साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि उत्सर्जित कचरे का उचित प्रबंधन दुकान संचालक कराएं, गंदगी न करें अन्यथा और अधिक कड़ी


