*मुख्यमंत्री पहुंचे बिलासपुर एयरपोर्ट, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल*

*मुख्यमंत्री पहुंचे बिलासपुर एयरपोर्ट, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल*

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर पहुंचे। वे यहां कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री का आगमन बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर भी साथ रहे, एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी के लिए रवाना हुए, जहां कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में वे किसानों को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति की संभावना है। स्वागत के दौरान क्षेत्रीय विधायक धरम कौशिक, अक्षय ऊर्जा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट