*भाजपा के हुए अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को चुन लिया गया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं!*
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आज नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा नबीन का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे यही मंगलकामना है।
नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने शुभकामनाएं दी, देव ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
भाजपा प्रदेशअध्यक्ष देव ने कहा कि एक युवा नेता होने के नाते नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। देव ने नबीन को ऊर्जा से भरपूर चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि एक युवा नेता को तौर पर श्री नबीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं और आने वाला समय युवाओं का है। यह सब एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए यह निश्चित रूप से पार्टी और भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट


