*होली त्योहार के मद्देनजर शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात: 78 पेट्रोलिंग गाड़ी, 37 बाइक पेट्रोलिंग के साथ अधिकारीयो की रहेगी तैनाती*

*होली त्योहार के मद्देनजर शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात: 78 पेट्रोलिंग गाड़ी, 37 बाइक पेट्रोलिंग के साथ अधिकारीयो की रहेगी तैनाती*

बिलासपुर। होली त्योहार के मद्देनजर शहर के सभी चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं, जहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारी तैनात  रहेंगे। बिलासपुर पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया 78 पेट्रोलिंग वाहन उनमें एक एक अधिकारी के साथ 6-6 जवान और करीब 37 बाइक पेट्रोलिंग रहेगी जिसमें की 2-2 जवान है ।

अधिकारी ने बताया हमारे सभी जवान मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु IPS  और सभी अधिकारियों ने कल सभी प्वाइंट को रात्रि 02 बजे तक चेक किया है शहर में शांति व्यवस्था के बीच लोगों ने कल देर रात होलिका दहन किया है

बीते दिनों से पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही - 
 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
▪️ 337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर की कार्यवाही
▪️ अवैध हथियार एवं अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
▪️ 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाश – धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार
▪️ 36 आदतन अपराधी – धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
▪️ 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126, 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर
▪️ 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्यवाही
▪️ 22 आरोपियों पर धारा 25, 27 Arms Act के तहत गिरफ्तारी
▪️ 64 प्रकरण – आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब पर कार्यवाही
 
*एसएसपी रजनेश सिंह ने की अपील -

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट