न्यायधनी बिलासपुर बनता जा रहा है अपराधपुर, जनता डर ख़ौफ में जीने मजबूर

न्यायधनी बिलासपुर बनता जा रहा है अपराधपुर, जनता डर ख़ौफ में जीने मजबूर

न्यायधानी बिलासपुर में कल देर रात हुए मर्डर ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी हैं।यहां आम जनता खौफ में रहने को मजबूर है इस घटना से पुलिस के देर रात गस्त और नाकामियों की पोल खोलती है। बीते कुछ सालों में न्यायधानी में गैंगवार और अपराध का ग्राफ बढ़ता गया है मानो अपराधियों पर पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ नहीं तभी तो कैसे एक मामूली बात पर दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी जाती है।इस हत्याकांड से पुलिस के रात्रि गस्त की पोल खोल कर रख दी है। न्यायधानी बिलासपुर मे नगर निगम के अंतर्गत 75 वार्ड आते हैं इन वार्डो में कई बड़ी बस्तियां और घनी आबादी के मोहल्ले शामिल है बड़ी-बड़ी कालोनियां डेवलप हो रही है। इन सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। जिस पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों के मन में होना चाहिए,वो खौफ आज आम जनता और पब्लिक के मन में उन अपराधियों को लेकर है। देर रात शहर के लोग अपने किसी जरूरी काम को लेकर निकलने से डरते हैं की कहीं कोई बड़ी घटना ना हो जाए।                                 नशाखोरी है इन घटनाओं का एक बड़ा कारण

शहर में नशाखोरी की घटनाएं भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं शहर के बार और पब देर रात तक खुले रहते हैं। वहीं शहर के आउटरों के होटल ढाबे पर खानापूर्ति के लिए पुलिस कार्रवाई तो करती है लेकिन देर रात तक वहा जाम छलकाया जाता हैं।तभी तो नशा करके अपराधी खुलेआम देर रात तक घूमते हैं जिसके कारण मारपीट और गैंगवार की घटनाएं होती है।कल भी आप सभी ने देखा और सुना होगा शहर में देर रात जो हत्याकांड की घटना हुई इसका एक प्रमुख कारण नशा ही था। पांच लोगों ने मिलकर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी सभी अपराधी नशे में थे। इस घटना का वीडियो भी ऐसा खौफनाक के रोंगटे खड़े हो जाए। नशे में वे अपराधी जानवरों से भी बत्तर बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। अगर इन अपराधियों पर पुलिस का खौफ होता,देर रात पुलिस अगर गस्त करती तो शायद अपराधी ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे पाते।