मशहूर सिंगर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन

मशहूर सिंगर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। बीते कई महीने से वे बीमार चल रहे थे। 72 साल के पंकज उधास कई फिल्मों में गजल गाया है। जिन्हें खूब पापुलैरिटी मिली, मशहूर सिंगर पंकज उधास कई सुपरहिट गजल गाए हैं, जिनमे कई फिल्मों के गाने काफी हिट भी रहे। वर्ष 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।पंकज उधास चारण भारत के एक गज़ल गायक हैं। भारतीय संगीत उद्योग में उनको तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 जेतपुर नवागढ़ में हुआ था।