पथरिया नगर डडसेना कलार समाज के अध्यक्ष बने सूरज मोंटू जायसवाल, नई कार्यकारिणी का गठन
पथरिया - नगर के डडसेना कलार समाज की बैठक रविवार को कलार समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के बुद्धिजीवी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में नवीन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चयन करना था।
विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समाज को आगे बढ़ाने और सक्रिय सामाजिक योगदान को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से सूरज मोंटू जायसवाल (पिता स्व. गोरे लाल जायसवाल) को पथरिया नगर डडसेना कलार समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज के सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही नगर के वरिष्ठ व्यापारी ओंकार डडसेना को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र डडसेना, तथा सचिव पद पर चंद्रकुमार डडसेना एवं गौतम डडसेना को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता बनाए रखते हुए सामाजिक विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में नारायण जायसवाल, दुजाराम जायसवाल, संतु डडसेना, बलराम जायसवाल, बलदाऊ जायसवाल, महेश जायसवाल, मन्नू जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, बिहारी जायसवाल, सुमित डडसेना, संपत जायसवाल, नोहर जायसवाल, रामलाल, बजरंग जायसवाल,जायसवाल, मनोहर, दुलार, पीलाराम, लीलाराम, गेंदु, मनक सुंदर, मायाराम, मूलचंद, राहुल, दादू, परमेश्वर, अश्वनी, कमल, संजय, जय सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



