*राज्योत्सव के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी : जिला मुख्यालयों में होगा कार्यक्रम, मंत्री, सांसद, विधायक, होंगे चीफ गेस्ट। देखिए मन
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा, राज्य शासन ने कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में सरकारी योजना और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे वहीं राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों से परामर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। देखिए अतिथियों की सूची





rajuji