*रत्नपुर के श्री मंगला गौरी मंदिर धाम में 13 से 21 अक्टूबर तक होगा शारदीय नवरात्र महोत्सव*
बिलासपुर । ग्राम पौड़ी स्थित श्री मंगला गौरी मंदिर धाम, शंकराचार्य आश्रम में आगामी 11अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह मंदिर गोवर्धन मठ पुरी पीठ से संबद्ध शंकराचार्य आश्रम पौड़ी रत्नपुर में स्थित है।
श्री मंगलागौरी मन्दिर धाम के अनुसार, परम पुण्योदय के फलस्वरूप चंद्रमौलेश्वर भगवान की कृपा से गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद जी सरस्वती द्वारा स्थापित रतनपुर से पौड़ी लगभग 6 किलोमीटर दूर, बेलगहना अमरकंठक मार्ग पर स्थित है। श्री मंगला गौरी मंदिर धाम में नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नवरात्रि में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन
महोत्सव के दौरान 11अक्टूबर को घट स्थापना, ज्योति प्रज्वलन, दुर्गा पाठ एवं विशेष पाठ-पाठन, जबकि 18अक्टूबर को महा अष्टमी पूजन एवं हवन पूर्णाहुति का कार्यक्रम रहेगा। 21 अक्टूबर को राजभोग, कन्या भोज, भंडारा एवं तिलांजलि का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान मंगलिक पूजा और शान्ति भी कराई जाएगी।।
माता सेवा जसगीत प्रतियोगिता
नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत माता सेवा जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2001 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 1001 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार 101 रुपये प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा प्रतिदिन सुबह 7 बजे आरती, दोपहर 12 बजे भोग एवम हवन तथा रात्रि 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए मनोकामना ज्योति कलश की व्यवस्था भी की गई है। घृत कलश की राशि 2101 रुपये तथा तेल कलश की राशि 701 रुपये रखी गई है। आयोजक देवज्ञ पंडित रमेश शर्मा ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।



rajuji