*ब्रेकिंग : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी, टिम नितिन नबीन में इन्हें मिली जिम्मेदारी*

*ब्रेकिंग : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी, टिम नितिन नबीन में इन्हें मिली जिम्मेदारी*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की है।जारी सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, राष्ट्रीय मंत्री सहित कई पदों पर   जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा की नई टीम में कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में तीरथ सिंह रावत, वसुंधरा राजे,राम माधव, बैजयंत पांडा सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी हुई है उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है 

छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय पदाधिकारी में रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है इसके साथ ही दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों नेताओं की नियुक्ति उनके अनुभव को देखते हुए की गई है। महसके  के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों में जुड़े रहे वही रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ से सांसद है पार्टी ने इन्हें जिम्मेदारी देकर महिला नेतृत्व को बढ़ाने का काम किया है। उनकी नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शुभकामनाएं दी है।

देखिए लिस्ट