राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयादशमी उत्सव, पथरिया नगर में निकला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयादशमी उत्सव, पथरिया नगर में निकला पथ संचलन

पथरिया:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथरिया खण्ड द्वारा शुक्रवार को विजयादशमी उत्सव मनाया जहाँ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से नगर भ्रमण के लिए पथ संचलन निकला और नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर पर नगर के नागरिकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य व्यक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर विभाग के संपर्क प्रमुख राजकुमार गुप्ता रहे, उन्होंने अपना व्यक्तव्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर दिया और कालांतर में देशहित में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किये गए कार्यो को उल्लेखित किया, भारत में हिन्दू समाज के विषय में स्वयंसेवकों को उद्बोधन दिया, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कैसे उन्होंने अपने पिता की बात मान कर वनवास चुना और आम वनवासियों के सहयोग से लंका विजयी पाई उसको उल्लेखित किया और विजयादशमी की शुभकामनाएं प्रेषित किया, इस दौरान खण्ड के स्वयंसेवको के साथ खण्ड संघचालक मनीष मिश्रा, व खण्ड कार्यवाह बहोरन वर्मा मौजूद रहे!!