*डीएसपी से मारपीट, गणेश विसर्जन झांकी के दौरान गुजर रहे डीएसपी को समिति के लोगो ने पीटा और कर दी गाड़ी में तोड़फोड़,आधा दर्जन गिरफ्तार*

*डीएसपी से मारपीट, गणेश विसर्जन झांकी के दौरान गुजर रहे डीएसपी को समिति के लोगो ने पीटा और कर दी गाड़ी में तोड़फोड़,आधा दर्जन गिरफ्तार*

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में ट्रेनी डीएसपी के साथ मारपीट कर दी गई। गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेनी डीएसपी को साइड देने के नाम पर विवाद हुआ और गणेश विसर्जन समिति के लोगों ने डीएसपी पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस को शिकायत मिलने के पश्चात आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। 

मणिपुर थाना क्षेत्र में बीती रात गुरुवार को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान झांकी निकल रही थी। विसर्जन समिति के लोग डीजे लगवा कर नाचते गाते प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान पुलिस सड़क में जाम था और डीजे का तेज शोर भी था। इसी समय वहां से प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे गुजर रहे थे। बता दे प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे ट्रेनिंग के दौरान वर्तमान में दरिमा थाना के थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं। उन्होंने सड़क जाम कर नाच रहे लोगों से गाड़ी को साइड देने को कहा पर समिति के लोगों से विवाद करने लगे। तेज आवाज में बज रहे डीजे को भी उन्होंने कम करने को कहा। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। 

गणेश विसर्जन समिति के  लोगो ने विवाद के बाद प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला कर दिया और प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ जमकर मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।  डीएसपी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मणिपुर थाने को सूचना देकर पुलिस बल बुलाया और फिर ट्रेनी डीएसपी को हमलावरों के चंगुल से निकलकर थाना ले जाया गया। थाना पहुंच कर प्रशिक्षु डीएसपी ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।  मामले में एफआईआर दर्ज कर हमले में शामिल 6 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। आरोपियों के नशे में होने या नहीं होने के संबंध में उनकी मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।  वहीं अन्य फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर उनकी तलाश की जा रही है।