*एनएचएम के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा 3 दिसंबर को*

*एनएचएम के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा 3 दिसंबर को*

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत द्वितीय एएनएम, स्टाफ नर्स एसएनसीयू एवं एनआरसी, काउंसलर एवं नर्सिंग ऑफिसर-एनयूएचएम के संविदा पदों के लिए कौशल एवं लिखित परीक्षा का आयोजन 3 दिसम्बर को क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र, नूतन चौक, बिलासपुर में किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा स्थल पर अपने मूल दस्तावेज एवं एक सेट छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। दावा-आपत्ति निराकरण सूची, सामान्य मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा के लिए पात्र मेरिट अभ्यर्थियों की सूची बिलासपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर देखी जा सकती है। 

ब्यूरो रिपोर्ट