*आत्महत्या के लिए युवक को दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई जेल*

*आत्महत्या के लिए युवक को दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई जेल*

 बिलासपुर। युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में कोनी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान आकांक्षा सिदार, निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, थाना कोनी में अपराध क्रमांक 638/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) और आरोपी युवती के बीच प्रेम संबंध थे। 27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में रुके थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर युवक को लगातार प्रताड़ित किए जाने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया, पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट