*पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला, मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला, मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर। पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की थी और उसके घर आने की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा।

रतनपुर पुलिस से जानकारी के अनुसार, 30 मई 2025 को महामाया चौक रतनपुर निवासी ईशांत सारथी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी संतोष और करन सारथी के साथ महामाया चौक के पास बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान संकल्प दुबे उर्फ संकू, विकल्प दुबे उर्फ निक्कू और जतिन गोंड़ वहां पहुंचे। उनके पास बेसबॉल स्टिक, धारदार हथियार और मोटा बांस का डंडा था।

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने करन सारथी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उस पर हमला कर दिया। हमले में करन सारथी बेहोश होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी, उसके साथियों और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतनपुर ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था। वहीं फरार आरोपी विकल्प दुबे उर्फ निक्कू (26 वर्ष), निवासी महामाया चौक रतनपुर के घर आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट