*स्थानीय अवकाश घोषित, राज्य सरकार ने जारी किए संशोधित आदेश*
रायपुर । राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश के तारीख में बदलाव किया है। अब देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आपको बता दे इससे पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण तारीख बदल दी गई, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है यह आदेश रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों पर लागू होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji