*डीएलएस चौक में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार : न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*
बिलासपुर। सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी डीएलएस चौक क्षेत्र में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी सरकंडा को मुखबिर से सूचना मिली कि डीएलएस चौक के पास एक युवक हाथ में चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान दशरथ साहू (22 वर्ष), पिता दिनेश साहू, निवासी पानी टंकी के पास, अशोक नगर, 26 नंबर ब्लॉक, सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक काले रंग का लोहे का बटनदार चाकू बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1715/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji