*प्रधानमंत्री को लेकर विवादित वीडियो पोस्ट मामला : अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, Bjp ने 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की है*

*प्रधानमंत्री को लेकर विवादित वीडियो पोस्ट मामला : अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, Bjp ने 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की है*

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के भारतीय जनता पार्टी ने दर्ज कराई शिकायत, मामले में जोगी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  सिविल लाइन थाने रायपुर में  अमित जोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यह था पूरा मामला  - बीते दिनों अमित जोगी ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था वीडियो में दोनों के मुखौटे पहने किरदारों को दिखाया गया था इसके बाद "ज्ञानू जानू" की शादी के नाम से सांकेतिक शादी और हनीमून का दृश्य दिखाया गया था विवादित वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अमित जोगी की जमकर आलोचना हुई थी भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। 

वही इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया अकाउंट से उस वीडियो को हटा दिया था और इस विवादित पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी।
अब इस पूरे मामले में रायपुर में भाजपा नेता विधायक राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच कर अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज कराया है, भाजपा द्वारा दिए ज्ञापन में जोगी के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट