*ब्लू प्रिंट प्रशिक्षण सह प्रश्न पत्र निर्माण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

*ब्लू प्रिंट प्रशिक्षण सह प्रश्न पत्र निर्माण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पथरिया - 
 शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी विद्यालयों के व्याख्याताओं का ब्लू प्रिंट निर्माण एवं शिक्षण शास्त्र पर विकास खण्ड स्तर में प्रशिक्षण कराया गया। विकास खण्ड स्तर पर  विज्ञान समूह (गणित, जीवविज्ञान, भैतिक, रसायन, विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान) का  पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।और कला समूह (राजनीति, इतिहास, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत,)के व्याख्याताओं का ब्लू प्रिंट प्रशिक्षण सह प्रश्न पत्र का पांच दिवसीय प्रशिक्षण  बी आर सी पथरिया में रखा गया। जिसमें डाइट पेंड्रा से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें उन्हें प्रश्न निर्माण अंकों के आबंटन हेतु स्पष्ट योजना का निर्माण तथा आसानी से स्पष्ट एवं सरल प्रश्नों भाषा में किसी प्रकार की अस्पष्टता के साथ विषय वस्तु अभ्यास पाठ्य योजना मूल्यांकन तकनीकी के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, ब्लूम टेक्सॉनामी के 6 डोमेन, विद्यालयीन संस्कृति, लर्निंग आउटकम, तथा ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण करने के तरीका, का विस्तार से समझाया गया।उक्त प्रशिक्षण में विकाश खंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा मंडलोई,बीआरसी अशोक यादव एवं मास्टर ट्रेनर एन आर ध्रुव,पवन कुमार मिरे, लोकनाथ पटेल,विजेंद्र कौशिक, किरण सिंह, राजेश साहू विनोद दुबे,अशोक ठाकुर उपस्थित थे। प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए समस्त प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रभारी  अशोक कुमार यादव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।