*डी.ए. व्ही. जरेली स्कुल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पथरिया - ब्लॉक पथरिया के सी.बी.एस.ई. स्कूल डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली (पेण्ड्री) में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओ का भव्य रूप से आयोजन हुआ। जिसमें क्रिकेट, कबड्ड़ी,खो खो ,शतरंज, बैडमिंटन 100 मी., 200मी. और 400 मी. रिले रेस जैसे विभिन्न खेलों में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपना जौहर दिखाया।इस कार्यक्रम के अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सभापति अनिला देवेन्द्र राजपूत, जनपद पंचायत सदस्यगण, नगर पंचायत सदस्यगण तथा ग्राम पंचायत सदस्यगण , पत्रकारगण एवं पालकगण रहें।
जिसकी शुरुआत विद्यालय प्राचार्य गौरव सिंह राजपूत की अध्यक्षता में छात्रों के द्वारा मशाल जलाकर व मार्च पास्ट के साथ किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एल. के.जी. से 2री जूनियर तथा 3री से 12वी. अलग अलग खेलों में दयानंद हाउस, अरविंदो हाउस, विवेकानंद हाउस और श्रद्धानंद हाउस के छात्र छात्राओं के बीच शानदार6 प्रतिस्पर्धा हुई। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्री-प्राइमरी सेक्शन एल के जी जलेबी रेस: दिव्या राजपूत, यू के जी– बैग पैक रेस:निहारिका, प्राइमरी सेक्शन क्लास 1 – फ्रॉग रेस: रिचा घृतलहरे, क्लास 2 – लेमन स्पून रेस: नीरज पोर्ते, क्लास 3 सैक रेस (बॉय): प्रत्यय मांडले, सैक रेस (गर्ल्स): सोनम जांगडे, क्लास 4 थी और 5 वी100 मीटर रेस (बॉय): गुलशन घृतलहरे क्लास 5, शटल रन (बॉय): मोक्षराज और दिव्या साहू क्लास 5, 100 मीटर रेस (गर्ल्स): दिशा पटले क्लास 5, शटल रन (गर्ल्स): रिया राजपूत और ईशा साहू क्लास 5, क्लास 6 से 8वी - 100 मीटर रेस (बॉय): अखिल आर्मो क्लास 7, 200 मीटर रेस (बॉय): तुषार राजपूत क्लास 7, खो-खो (बॉय): विवेकानंद हाउस, कबड्डी (बॉय): दयानंद हाउस, फुगड़ी (बॉय): हिमांशु राजपूत क्लास 7, स्लो साइकिल रेस (बॉय): रोमांचल क्लास 7, 100 मीटर रेस (लड़कियां): इंदु ध्रुव क्लास 6, 200 मीटर रेस (लड़कियां): गुंजन साहू क्लास 8, खो-खो (लड़कियां): श्रद्धानंद हाउस, कबड्डी (लड़कियां): श्रद्धानंद हाउस, फुगड़ी (गर्ल्स): सुजल सोनी क्लास 6 , स्लो साइकिल रेस (गर्ल्स): आंचल पात्रे क्लास 8 , क्लास 9 से 12 वी 100 मीटर रेस (बॉयज़): सतीश ठाकुर क्लास 12, 200 मीटर रेस (बॉयज़): लकी सोनवानी क्लास 10, 400 मीटर रेस (बॉयज़): समीर घृतलहरे क्लास 10, रिले रेस (बॉयज़): अरबिंदो हाउस, लॉन्ग जंप (बॉयज़): केदार कौशिक क्लास 12, शॉट पुट (बॉयज़): गौरव पटले क्लास 12, खो-खो (बॉयज़): अरबिंदो हाउस, कबड्डी (बॉयज़): अरबिंदो हाउस, क्रिकेट (लड़के – ग्रेड 6 से 12): श्रद्धानंद हाउस, बैडमिंटन (लड़के): करण सिंह नेगी क्लास 10, चेस (लड़के): नेत्रपाल कोसरिया क्लास 9, 100-मीटर रेस (लड़कियां): साक्षी घृतलहरे क्लास 9, 200-मीटर रेस (लड़कियां): वर्षा राजपूत क्लास 9, 400-मीटर रेस (लड़कियां): ज्योति साहू क्लास 10, रिले रेस (लड़कियां): विवेकानंद हाउस, लॉन्ग जंप (लड़कियां): नोबिता ठाकुर क्लास 9, शॉट पुट (लड़कियां): नीलेश्वरी घोषले क्लास 9, खो-खो (लड़कियां): श्रद्धानंद हाउस, कबड्डी (लड़कियां): विवेकानंद हाउस, क्रिकेट (लड़कियां – ग्रेड 6 से 12): श्रद्धानंद हाउस, बैडमिंटन (लड़कियां) एवं शतरंज (लड़कियां): भूमि आंचल क्लास 10 से रहें।
वहीं कल्चरल प्रोग्राम में प्री-प्राइमरी सेक्शन एल के जी और यू के जी – एकल नृत्य में सान्वी निर्मलकर यू के जी तथा एकल गायन अक्षिता शुक्ला यू के जी, प्राइमरी सेक्शन
क्लास 1 और 2 – एकल नृत्य आन्या पटेल क्लास 1, क्लास 1 और 2 – लक्ष्य साहू क्लास1, क्लास 3 से 5 वी –एकल नृत्य सोनम जांगड़े क्लास 3, तथा एकल गान ईशा साहू क्लास 5, मिडिल सेक्शन क्लास 6 से 8 – एकल नृत्य जागृति जायसवाल क्लास 6, तथा एकल गान वर्षा मानिकपुरी क्लास 7, व ग्रुप सिंगिंग
विवेक यादव और आर्यन जायसवाल क्लास 7, सीनियर सेक्शन क्लास 9 से 12 – एकल नृत्य रितिका घृतलहरे क्लास 10, क्लास 9 से 12 – ग्रुप सिंगिंग
स्नेहा क्लास 9 और साक्षी क्लास 10, क्रिएटिव कॉम्पिटिशन (क्लास 6 से 12) मेहंदी कॉम्पिटिशन सुप्रिया घृतलहरे क्लास 10, पेंटिंग कॉम्पिटिशन शिखा यादव क्लास 12 रहें।
कक्षा एल के जी से कक्षा 12वीं तक ओवर आल 341 अंकों के साथ श्रद्धानंद हाउस के छात्रों ने बाजी मारी ,द्वितीय स्थान पर 305अंक के साथ विवेकानन्द हाउस, तीसरे स्थान पर 280 अंक के साथ दयानंद हाउस,और चतुर्थ स्थान पर 220 अंक के साथ अरबिंदोहाउस रहा।
प्राचार्य द्वारा विजेता छात्र- छात्रों को खेल भावनाओं के बारे में तथा उज्ज्वल भविष्य व खेलों के महत्व को बताते हुए बधाईया दी साथ ही उपविजेताओ को निराश न होने और आगे कड़ी मेहनत कर सफल होने के लिए मोटिवेट किया गया। इस आयोजन का पालकों ने भी बड़े उत्साह के साथ आनंद लिया और इसकी खूब प्रशंसा की। इस तीन दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक पुरेंद्र सिंह राजपूत, उमेश साहू, जयप्रकाश, राजेश कुमार, भगवानदास पटेल,भुनेश्वर कुमार, गुलशन सिंगरौल, उर्वशी साहू,आशुतोष पाण्डे, गैंदराम साहू, प्रियंका एंथनी, गीता प्रसाद जायसवाल, यामिनी मरकाम, संजना, ओमकुमारी श्रीवास, अरमान खंडेलवाल, अमितेश दुबे तथा गार्ड अश्वनी निर्मलकर, दीपक बघेल तथा आया रमा निर्मलकर ने विशेष सहयोग दिया।



