बुलेट बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बुलेट बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस  ने किया  गिरफ्तार,  भेजा जेल
पथरिया - थाना अंतर्गत बुलेट बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बुलेट बाइक को जप्त कर लिया गया है. 
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंढापुर खरपी निवासी प्रार्थी नविन बरैहा ने अपने बुलेट बाइक  को दिनांक 16/11/25  की रात्रि को घर से  चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।जिस पर पुलिस द्वारा मामले मे अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
वही अज्ञात चोर की पतासाजी के लिए पुलिस  क्षेत्र मे  मुखबिर  तैनात किया गया था। 
 दिनांक 12/12/2025  दिन शुक्रवार को पुलिस को सुचना मिली की नगर से तोड़ी दूर  भूलन  -  भरेवा मोड़ के पास एक  व्यक्ति बुलेट बाइक क्रमांक  सीजी 10 बी जी 5314 की बिक्री करने को लेकर घूम रहा है। सूचना पर पथरिया  थाना प्रभारी प्रसाद सिंहा द्वारा  तत्काल टीम गठित  रवाना हुए.। वही मौके पर  घेराबंदी कर बुलेट एंव चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहाँ बाइक चालक को थाने मे कड़ी से पूछताच करने पर बुलेट गाड़ी को चोरी करने की बात कही। 
पुलिस ने बताया की आरोपी शिवा राजपूत पिता सनत राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जोता थाना पथरिया   जो वर्तमान मे विश्कर्मा चौक बिलासपुर थाना सरकण्डा मे रहता है। 
आरोपी कुछ दिन पहले अपने गृह ग्राम जोता दशगात्र आया हुआ था। उसी समय आरोपी बुलेट बाइक चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। 
पुलिस इस मामले मे आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत कार्यवाही करते हुए  जेल भेज दिया गया.
इस कार्यवाही मे  थाना प्रभारी प्रसाद सिंहा, प्रधान आरक्षक विरभद्र सिंह, अरुण नेताम,  प्रकाश साहू,  आरक्षक विनोद बंजारे, मितलेश सोनवानी  रहे।