दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

पथरिया - दिन सोमवार को नगर पंचायत के सभा कक्ष मे प्रशासन के आला अधिकारियो द्वारा  दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे एसडीएम रेखा चंद्रा, पुलिस एसडीओपी नवनीत पाटिल, सीएमओ अनुराधा राजमणि, तथा थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा  सहित नगर जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीओपी पाटिल  ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाय साथ ही भीड़ को देखते हुए पंडालो मे बेरीगेट्स लगाय जाये। 

वही एसडीएम रेखा चंद्रा ने दुर्गा समितियों के सदस्यों से कहा की माँ दुर्गा की प्रतिमा कार्टून रूपी  स्थापित नहीं करें,  साथ ही विसर्जन दशहरा  के दिन एंव दशहरा के दूसरे दिन  रात्रि 8 बजे तक नगर के चिन्हकित तालाबों पर ही विसर्जन किया जायेगा।  नदी एंव डेम पर विसर्जन करना प्रतिबंध बताया गया। वही विसर्जन के दिन निर्धारित गाइड लाइन अनुसार ही साउंड का उपयोग कर सकेंगे। गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल कार्यावही किया जायेगा। 

बैठक मे नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णब, सभापति इंद्रजीत यादव,पार्षद दीपक साहू ,अजय डडसेना,  विधायक , रवि निर्मलकर, व्यापारी दुर्गा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र निर्मलकर, मोंटू जायसवाल, दादू जायसवाल, राकेश यादव, नानू ध्रुव, सत्य यादव,  के साथ  महिला दुर्गा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।