प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प को जन जन तक पहुचाये कार्यकर्ता - हरिशंकर
पथरिया - सेवा पखवाड़ा कार्ययोजना तैयार करने सोमवार को विकास खंड के मुंगेली विधानसभा अंतर्गत लौदा भाजपा मंडल की बैठक ग्राम लौदा में आयोजित हुई जिसमे प्रभारी के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा प्रभारी एवम मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए और आगामी सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओ से साझा किए । बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत रूपरेखा तय गई तथा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपकर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में हरिशंकर वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा पखवाड़ा” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है, जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता कार्यक्रम और समाजहित के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से मिली जानकारी अनुरूप अपनी अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया । लौदा के भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटे है। यही सेवा भावना संगठन की शक्ति है और यही समर्पण “विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी अरुण साहू , हुकुम सिंह , संतोष साहू , महिला भाजपा पदाधिकारी सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



