प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर माँ दक्षिण काली मंदिर आमानाका में पूजा अर्चना की गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर माँ दक्षिण काली मंदिर आमानाका में पूजा अर्चना की गई

रायपुर। देश के नाम को आगे बढ़ाने के लिए हर समय काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर माँ दक्षिण काली मंदिर आमानाका में पूजा अर्चना की गई. साथ ही उनके दीर्घायु जीवन के लिए कामना की गई.

भाजपा नेता मनीष मिश्रा और अनिल मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर माँ दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना कर लंबी आयु की कामना की गई.साथ ही मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के साथ मनाने की बात कही.

इसी के साथ मंदिर में साफ-सफाई करने का काम किया गया.प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को त्याग और तपस्या से परिपूर्ण बताया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी थी.