*ग्राम दैजा में "छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव" का किया गया आयोजन

*ग्राम दैजा में "छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव" का किया गया आयोजन

तखतपुर -   छत्तीसगढ़ राज्य गठन के गौरवशाली 25वर्ष पूर्णं होने के उपलक्ष्य में  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के द्वारा दिन शुक्रवार को  ग्राम पंचायत भवन दैजा में "छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती संतोषी कौशिक सरपंच ग्राम पंचायत दैजा एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सत्येंद्र तिवारी सरपंच ग्राम पंचायत ढनढन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कनिष्ठ यंत्री कमलेश पटेल के द्वारा राज्य गठन के पश्चात 25 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में हुए विकाश की जानकारी प्रदान की गई। मंचस्थ अतिथियों के द्वारा एकल बत्ती कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन, कृषि पंप कनेक्शन, गैर घरेलू कनेक्शन एवम पी एम सूर्यघर योजना अंतर्गत लाभान्वित उपभोक्तओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। सहायक यंत्री श्री हरिनारायण लहरी के द्वारा पी एम सूर्यघर योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी उपस्थित नागरिकों को प्रदान की गयी।साथ ही पीएम सूर्यघर योजना के पंजीयन हेतु रजिस्ट्रेशन डेस्क की व्यवस्था की गयी थी।कार्यक्रम में सरपंच पोंगरिहा, अनिल कौशिक, रचित दुआ(कनिष्ठ यंत्री), प्रवीण कश्यप, उपसरपंच दैजा ,सुनील डोंगरे, बलदाऊ पटेल, ज्ञानेश्वर एवम बड़ी संख्या में उपभोक्ता एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।