पथरिया चैंपियन कप के फाइनल मे जरेली बनी विजेता, पुलिस इलेवन उपविजेता

पथरिया चैंपियन कप के फाइनल मे जरेली बनी विजेता, पुलिस इलेवन उपविजेता

पथरिया -
           नगर के पं जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पथरिया चैंपियन कप का फ़ाइनल मुकाबला जरेली इलेवन और पुलिस इलेवन के बीच खेला गया, जिसमे जरेली की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुये आसान जीत दर्ज़ की और ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया। आयोजन मे प्रथम पुरस्कार नगर अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव और सभापति अनिला राजपूत द्वारा एवं द्वितीय पुरस्कार नगर उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय एवं सभापति मोनिका ओमू दीवान द्वारा दिया गया। 
आयोजन मे उपस्थित अतिथिओ द्वारा विजेताओ को ट्राफी दी गई और विभिन्न पुरुष्कार का वितरण किआ गया। 
नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, जिला पंचायत सभापति अनीला देवेंद्र राजपूत, सभापति अंबालिका साहू एवं पार्षद दीपक साहू के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम का समापन हुआ। 
अध्यक्ष हुलसी ने खिलाडीओ को शुभकामनायें देते हुये आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से नगर समेत क्षेत्र के खिलाडीओ को मंच प्राप्त होता हैँ, जिससे वे क्षेत्र का नाम रोशन करते है। सभापति अनिला राजपूत और अंबालिका साहू ने भी विजेता और उपविजेता को शुभकामनायें देते हुये उपस्थित खिलाडीओ का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले मे मेन ऑफ़ द मैच और मेन ऑफ़ द सीरिज कुशल निर्मलकर को दिया गया।
आयोजन समिति के प्रमुख निक्कू यादव, युगल राजपूत,राहुल राजपूत, कुशल निर्मलकर,भास्कर राजपूत,साहिल हुसैन,रविन्द्र बघेल,अनुपम गेंदले, भूपेंद्र गेंदले,दीपक यादव, राजेश यादव,सुखलाल यादव, आकाश यादव, हरि यादव,त्रिलोक पाण्डेय,विजय लहरे समेत नगर के खिलाडीओ और युवाओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया।