बिहार में एनडीए की बम्पर जीत पर नगर में बंटी मिठाइयां हुई आतिशबाजी

बिहार में एनडीए की बम्पर जीत पर नगर में बंटी मिठाइयां हुई आतिशबाजी

पथरिया - बिहार में भारतीय जनता पार्टी  की बम्पर जीत  एवं एनडीए की एक बार फिर सरकार बनने की खबर के साथ नगर के भाजपाईयो ने उत्साह के साथ मिठाइयां बांटी एवम शाम होते होते आतिशबाजीया की गई नगर के भाजपा नेताओं ने बड़ा स्क्रीन लगाकर बिहार में लोकतंत्र के उत्सव का आनंद लिया ।इस अवसर पर मुंगेली भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिहार में अपने अथक प्रयास से कमल खिलाया है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकासवादी एवम जनकल्याणकारी योजनाओं ने बिहार में जनता का विश्वास हासिल किया है । इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पांडेय , लौदा मण्डल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवम  भाजपा नेता जसपाल छाबड़ा ,सभापति मोनिका ओमू दीवान, सभपति इंद्रजीत यादव ,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रशेखर कौशिक , पार्षद देवेंद्र डनसेना , भाजपा नेता ओमू दिवान ,रविन्द्र बघेल , राजेश्वर सिंह , रिंकू हूरा , सन्तु निषाद ,  संजय डडसेना, लहरिया,राहुल जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।