क्षेत्र में धान खरीदी का शुभारंभ: किसानों में उत्साह
पथरिया - मुंगेली जिले में किसानों के महापर्व धान खरीदी तिहार की शुरुआत आज से हो गई है नगर के समीप ग्राम जूनवानी के धान खरीदी केंद्र मे जिला पंचायत सभापति अनीला देवेंद्र राजपूत , मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार , जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया।,
खरीदी केंद्र मे अतिथियों ने उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजा-अर्चना, तौल यंत्र पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और श्रीफल तोड़कर खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ की।
कलेक्टर ने कुंदन कुमार ने बताया कहा कि, शासन के निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ- जैसे तौल-कांटा, बोरों की उपलब्धता, गुणवत्ता जांच, टोकन वितरण और साफ-सफाई पहले से ही सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि, खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
वही पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा ने बताया की क्षेत्र मे कुल 31 धान खरीदी केंद्र है जिसमे 7 धान खरीदी केंद्र जूनवानी,सरगांव, खुटेरा, सिलदहा, हिंन्छापुरी, धरदेही, धुमा मे दिन शनिवार को किसानों का धान खरीदी कर शुभारंभ कर लिया गया है। सभी केन्द्रो से लगभग कुल 309.60 क्विंटल खरीदी की गई। जिला पंचायत सभापति अनिला देवेंद्र राजपूत ने कहा कि हड़ताल के बावजूद शासन किसानों से 15 नवबंर से ही खरीदी शुरू कर किसानों के हितों को प्राथमिकता में रखी है । सहकारी समिति जुनवानी अध्यक्ष सुखदेव वर्मा ने सभी किसानों का अभिवादन कर किसी प्रकार की असुविधा होने पर सूचित करने की बात कही उन्होंने शासन द्वारा नियत तिथि से खरीदी शुरू करने की सराहना किये । किसानों से
कार्यक्रम मे जिला पंचायत सभापति अनीला देवेंद्र राजपूत, सेवा साहकरी समिति अध्यक्ष सुखदेव वर्मा, जनपद सदस्य कोमल साहू, अजय वर्मा, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, तहसीलदार छाया अग्रवाल, विणीपन सीईओ मिथलेश साहू, विमल साहू, रामरातन साहू, के साथ क्षेत्र विभिन्न किसान उपस्थित रहे।



