*राज्य स्तर के कृषि अधिकारी ने किया जिले के कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण* अनियमितता पर सहकारी समिति पंडरभट्ठा को कारण बताओ नोटिस जारी*

*राज्य स्तर के कृषि अधिकारी ने किया जिले के कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण*  अनियमितता पर सहकारी समिति पंडरभट्ठा को कारण बताओ नोटिस जारी*

मुंगेली,- कृषि विभाग रायपुर के संचालक  राहुल देव के निर्देश पर कृषि संचालनालय रायपुर के उप संचालक  चिरंजीवी सरकार ने विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा एवं संग्रहण केन्द्र मुंगेली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा में स्टॉक मिलान में अनियमितता पर संबंधित सेवा सहकारी समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 02 दिवस के भीतर अनियमितता को दूर करने के निर्देश दिए।
     निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि मुंगेली  एम.आर. तिग्गा, जिला विपणन अधिकारी मुंगेली  मनोज यादव, सी.सी.बी. नोडल अधिकारी मुंगेली संतोष सिंह ठाकुर, सहायक संचालक कृषि कार्या संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर  अशोक सिंह बनाफर, सहायक संचालक कृषि मुंगेली श्रीमती ललिता मरावी, अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली  सुभाष सोनी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी  के.एल. मनहर,  के.पी. घिडोरे, जिला उर्वरक निरीक्षक मुंगेली  एम.एल. कुर्रे,  राजेश साहू और ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी  डी.के. भास्कर मौजूद रहे।