आदि कर्मयोगी अभियान 2025 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया जा रहा आयोजन

आदि कर्मयोगी अभियान 2025 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का  किया जा रहा आयोजन

पथरिया - जनपद पंचायत पथरिया मे आदि कर्मयोगी अभियान 2025 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का  किया जा रहा आयोजन है 
इस आयोजन मे  ब्लाक नोडल सीईओ  की अध्यक्षता में  महत्वपूर्ण प्रशिक्षण
आदि कर्मयोगी अभियान 2025 के अंतर्गत,उत्तरदायी शासन प्रसंस्करण प्रयोगशाला
 का दो दिवसीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत के गोला भवन में  सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को आदिवासी समुदायों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना और उनमें सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना है।


इस प्रशिक्षण में, 6 चयनित आदिवासी गाँवों से आए आदि सहयोगियों ने भाग लिया। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रभावी संचार तकनीकों और जमीनी स्तर पर नेतृत्व करने के लिए आवश्यक कौशल पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उन्हें बताया गया कि वे कैसे अपने-अपने गाँवों में विकास के वाहक बन सकते हैं।
जनपद सीईओ  प्रदीप प्रधान ने अपने संबोधन में आदि सहयोगियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि वे ही इस अभियान की सफलता की नींव हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
यह प्रशिक्षण कार्यशाला आदि कर्मयोगी अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शासन को अधिक संवेदनशील और सहभागी बनाना है।
इस आयोजन मे महिला बाल विकास से लक्ष्मी मिश्रा,  पीएचई प्रवीण मिश्रा, शिक्षा विभाग नाथु राम ध्रुव,पंचायत विभाग मनोज बंजारे, वन विभाग सुरेश कुमार, स्वास्थ विभाग डा. जयंत टोप्पो एंव निधि तिवारी, आदिवासी विभाग चांदनी जय सिंघानि एंव विकास व्यास उपस्थित रहे।