संतान की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली के लिए माताओं ने दिनभर व्रत रखकर की खमरछठ की पूजा

संतान की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली के लिए माताओं ने दिनभर व्रत रखकर की खमरछठ की पूजा

पथरिया -  नगर सहित क्षेत्र मे गुरुवार को संतान की सुख-समृद्धि की कामना का पर्व हलषष्ठी (खमरछठ)  को श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाली के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा में बिना हल जोते उगने वाले फसल (पसहर चावल) और छह प्रकार की भाजियों का भोग लगाया गया। पूजा के पश्चात महिलाओं ने पसहर चावल को पकाकर खाया और व्रत का पारण किया। नगर के विभीन्न मंदिरो के सामने एंव  घरो  पर महिलाओं ने पूजा की। इसके अलावा मंदिरों में  महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची थीं।
 और अपने संतान की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली के लिए माताओं ने दिनभर व्रत रखकर की खमरछठ की पूजा।