शिशु मंदिर विद्यालय के छात्राओं ने निकाली भव्य भोजली शोभायात्रा, तालाब मे किया विसर्जन

पथरिया - नगर मे संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पथरिया में दिन - सोमवार को भाद्रपद माह के प्रथम दिवस पर भोजली कार्यक्रम मनाया गया । जिसके शुभारंभ मे संस्था के अध्यक्ष सुकदेव प्रसाद वर्मा, व्यवस्थापक निश्चल गुप्ता , कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र राजपूत ,प्राचार्य शेषनारायण यादव एवं प्रधानाचार्य रीता तिवारी द्वारा पूजन कर भोजली झांकी को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया । भोजली झांकी ने नगर के बस स्टैण्ड स्थित शिव मंदिर देवालय का दर्शन करते हुए चोरभट्ठी महामाया पहुंचकर घोरमार तालाब में विसर्जन किया गया , जिसमे अभिभावकों द्वारा जोरो से जयकारा के साथ स्वागत किया साथ ही । साथ ही पालको के द्वारा जगह जगह नारियल चढ़ाकर हर्षित मन से स्वागत किया गया । विद्यालय के समस्त छत्राओं ने सिर पर भोजली लेकर भोजली माता का जयकारा करते हुए शोभायात्रा निकालर विसर्जन किये । भोजली शोभायात्रा मे आचार्य खगेस्वर यादव, माया तम्बोली, उर्मिला यादव विनोद गुप्ता , सुनील डड़सेना, नितेश,लव कुमार, शेखराम, अनिल सहित सभी स्टॉप उपस्थित रहे।


