डड़सेना कलार समाज समिति द्वारा विधायक सुशांत शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया

डड़सेना कलार समाज समिति द्वारा विधायक सुशांत शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया

बिलासपुर।। ध्वजा यात्रा जो की गिरजा बंद मंदिर रतनपुर से 22 तारीख को निकली थी जो की जगह-जगह गांव में भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम करते हुए आज बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र सरकंडा में पहुंची जहां क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी ध्वज यात्रा का संचालन अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में करते हुए निकले जहां अशोकनगर चौक में सहस्त्रबाहु द्वार के पास श्री अशोक जायसवाल जी  अध्यक्ष डड़सेना कलार समाज समिति द्वारा सपरिवार, शैलेन्द्र जायसवाल एवं  डड़सेना कलार समाज  के सभी पदाधिकारीयों के साथ भारी भीड़ के साथ एवं पटाखे बाजे  गाजे,पुष्प वर्षा के साथ ध्वज यात्रा का स्वागत एवं पूजा वंदना की गई और साथ ही ध्वजयात्रा के साथ चल रहे स्थानीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला का भी सम्मान किया गया


भारी संख्या में समाज के समस्त महिला वर्ग की पदाधिकारी की मौजूद थी उन्होंने भी ध्वजा यात्रा के स्वागत सत्कार किया जिसमें मुख्य रूप से  कमला जायसवाल, वासंती जायसवाल, शीला जायसवाल ,सुनीता जायसवाल ,कविता शर्मा, आदि उपस्थित थे। एवं  डड़सेना कलार समाज समिति के अन्य  सभी सदस्य  यशवंत जायसवाल शैलेन्द्र जायसवाल दीपक जायसवाल, मायाराम जायसवाल दुर्गा जायसवाल कोमल डड़सेना  सुनील जायसवाल  पेशीराम जायसवाल ,  आदि मौजूद थे