जयंती पर याद किये गए एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

जयंती पर याद किये गए एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

पथरिया- जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजना का लाभ पहुचाने का विचार एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर   भाजपा कार्यकर्ताओ  ने उन्हें याद करते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई , एक पेड़ माँ के नाम एवम उनके जीवनी पर  व्याख्यान प्रमुख रहा इसके अंतर्गत लौदा मण्डल में  प्रभारी एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने ग्राम पुछली में आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम पुछेली हाई स्कूल मैदान में आम का पौधा रोपे इसके पूर्व ग्राम जोता में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र में माल्यार्पण कर ग्रामीणों को उनके जीवन परिचय बताते हुए प्रेरणा लेने की बात कही । ग्राम पुछेली और कूकुसदा में एक पेड़ मा के नाम पर आम का पौधा रोपते के बाद कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी युग पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार हमारे विचारधारा का मार्गदर्शन करते रहेंगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मा के नाम अभियान को पर्यावरण संवर्धन के लिये मील का पत्थर साबित होने की बात कही । लौदा मण्डल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि एक पेड़ मा के नाम सहित स्वछता पखवाड़ा देश के नागरिकों में  पर्यावरण और स्वक्षता के प्रति जागरूकता लाने का काम कर रहा है आज मोदी जी के प्रयास से देशवासियों में राष्ट्रवाद के साथ स्वक्षता और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता स्पष्ट रूप से देखी जा रही है । इस अवसर पर भाजपा नेता अरुण साहू , सहित हाईस्कूल के प्राचार्य , व्यख्याताब , एवम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।