*शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मारपीट, रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल*
बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर गाली-गलौच कर मारपीट करने के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को रतनपुर निवासी दुर्गेशनंदन सारथी ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह महामाया चौक रतनपुर में किसी काम से गया था। इसी दौरान रामनगर निवासी राज सारथी, शिवेंद्र सारथी और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।
पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी- राज उर्फ छोटू सारथी, पिता स्व. राजेंद्र सारथी, उम्र 33 वर्ष, शिवेंद्र सारथी, पिता विनोद सारथी, उम्र 23 वर्ष दोनों आरोपी रामनगर सारथीपारा, रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस टीम का योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल राम खुंटे तथा आरक्षक मोरध्वज चंद्रा का विशेष योगदान रहा। रतनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji