*Breaking : बीते लगभग डेढ़ महीने से चल रहे राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लिया गया फैसला*
रायपुर। पिछले डेढ महीने से चल रहे राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल स्थगित कर दी गई है जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद पटवारी संघ ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया है आपको बता दें 13 अक्टूबर से प्रदेश भर में राजस्व पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे पटवारीयों के आंदोलन से राजस्व विभाग में कामकाज ठप थे वहीं धान खरीदी पर भी खासा असर पड़ रहा था।
मुख्यमंत्री ने कमेटी बनाकर मांगों को पूर्ण करने निर्देश दिए हैं
राजस्व पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें सकारात्मक निर्णय मिला है मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है इसके बाद पटवारी संघ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया पीवी एप वेतन विसंगति जैसी मांगों को लेकर पटवारी संघ लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji