*निगम के वार्ड 45 में उपचुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त*

*निगम के वार्ड 45 में उपचुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त*

बिलासपुर/नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 45, शहीद हेमू कॉलानी नगर में होने वाले उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वारा आदेश जारी कर रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। 
    जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन 1994 के नियम 14 के प्रावधानों के तहत यह नियुक्ति की गई है। वार्ड क्रमांक 45 में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संबंधित निकाय के निर्वाचन की प्रक्रिया समयावधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट