*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बिलासपुर, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत* *जनजातीय गौरव दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
हेलीपैड पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला, जीजीयू विवि कुलपति आलोक चक्रवाल,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह,जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर एवं मोहित जायसवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय अपने एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान जनजातीय गौरव दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji