*कुड़ूदंड क्षेत्र में गुप्ती के साथ युवक गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई*

*कुड़ूदंड क्षेत्र में गुप्ती के साथ युवक गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई*

बिलासपुर । सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को कुदुदंड क्षेत्र में आरोपी कमल प्रधान पिता रामकृष्ण प्रधान उम्र 25 वर्ष निवासी कुदुदंड को अवैध धारदार हथियार गुप्ती के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइन सीएसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध एवं हथियार रखने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट