*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उप नगर अयोध्या मिलन के तत्वाधान में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उप नगर अयोध्या मिलन के तत्वाधान में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

बिलासपुर। बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा उप नगर में अयोध्या मिलन (मिनी बस्ती) के तत्वाधान में शताब्दी वर्ष  कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें पथ संचलन,शस्त्र पूजन एवं उद्बोधन कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता डॉ.सुभाष दत्त झा (सेवानिवृत प्राचार्य) ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.प्रसून चतुर्वेदी (अधिवक्ता ,उच्चतम न्यायालय ) ने अपना ओजस्वी संबोधन दिया।

 कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ.भूपेंद्र धर दीवान ने किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बस्ती सह संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मार्ग दर्शक के रूप में राम यादव रहे। बस्ती प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी,मिलन प्रमुख उदय चौरसिया,भाजपा से पूर्व पार्षद अनुज टंडन,रमेश जायसवाल, विजय यादव, अन्य आनुषंगिक संगठनों से भी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज्येष्ठ श्रेष्ठ स्वयंसेवक बंधु एवं मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही, पुलिस प्रशासन ने भी दल बल के साथ पेट्रोलिंग की। विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं कि हाल ही में संघ द्वारा कुछ समय पूर्व ही जतीया तालाब प्रांगण में साप्ताहिक अयोध्या नगर मिलन शाखा (मिनी बस्ती) लगना आरम्भ हुई थी और सभी इस क्षेत्र को किस रूप में देखते हैं यह सर्वविदित है।आज वहां से स्वयंसेवकों का दल निकलना इतने कम समय में एक बड़ी उपलब्धि माना जाएगा। आशा करते हैं संघ की नियमित शाखा एवं स्वयंसेवकों के माध्यम से इस क्षेत्र का भविष्य सुधर जाएगा।

स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर रविवार को स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।   
 पत्रकार कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन से सुबह 9 बजे पथ संचलन शुरू किया। अनुशासन और उत्साह के साथ स्वयंसेवकों ने कस्तूरबा नगर, मिनी बस्ती, महाराणा प्रताप चौक, रिंग रोड 2, स्वर्ण जयंती नगर होते हुए कदम से कदम मिलाकर वापस पत्रकार कॉलोनी पहुंचे। स्वयंसेवकों के स्वागत में सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पत्रकार कॉलोनी में श्री अशोक तिवारी, श्री दिलीप शुक्ला, श्री गिरीश तिवारी, श्री सतीश दाऊ जायसवाल, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती अनीता दुबे, श्रीमती श्वेता तिवारी, प्रियल जायसवाल, आकृति जायसवाल, श्रेया जयसवाल आदि ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट