*बिलासपुर सेन्ट्रल जेल मे जलती भट्टी मे कुदा कैदी मौके पर मौत, दोहरे हत्याकांड का था आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल (सेंट्रल जेल) में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया।जब डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैस फायर प्लांट की जलती हुई भट्ठी में छलांग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसने के कारण कैदी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के तुरंत बाद जेल परिसर में खतरे का सायरन बजाया गया।जिससे जेल प्रशासन और बंदियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक कैदी की पहचान बृजेश उर्फ राहुल के रूप में हुई है। वह दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत सेंट्रल जेल पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी FSL और पुलिस की संयुक्त टीम को जांच के लिए तैनात कर दिया गया है। एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जेल के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित गैसीफायर प्लांट की भट्ठी तक कैदी कैसे पहुंचा और उसने यह आत्मघाती कदम कैसे उठाया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन घटना के सटीक कारणों के साथ-साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित चूक की गहन जांच कर रहे हैं।इस घटना के बाद से जेल परिसर में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट


