शहर में चल रहे सेक्स रैकेट में पुलीस की रेड 11पुरुष 5महिला गिरफ़्तार,बाहर से लड़किया बलवाकर करा रहे थे देह व्यापार

शहर में चल रहे सेक्स रैकेट में पुलीस की रेड 11पुरुष 5महिला गिरफ़्तार,बाहर से लड़किया बलवाकर करा रहे थे देह व्यापार

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां 11 पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर किराए के मकान में देह व्यापार का काम कराया जा रहा था।

सकरी थाना प्रभारी अभय सिंह बैंस ने बताया उन्हें 30 तारीख को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साई विहार अपार्टमेंट अमेरी में रुखसार अहमद उर्फ जावेद, नजीर अंसारी, मधुबाला सिंह, बर्मन के द्वारा साई विहार के अपार्टमेंट अमेरी स्थित फ्लैट के रूम नंबर 11 एवं 13 को किराए पर लेकर रखा है। और दुसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर देह व्यापार का काम कराया जा रहा है।इस पूरे मामले की जानकारी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी जहां उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सकरी पुलिस द्वारा महिल पुलिस पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर रेड की जहां मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले। पूछताछ करने पर खुद को देह व्यापार का संचालक बताया जिसमें जावेद उर्फ रुखसार अहमद, नाजिम अंसारी और महिला मधुबाला बर्मन रेखा कुर्रे शामिल थे। अंदर के कमरे को खुलवाने पर वह लड़के और लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई। मौके की तलाशी लेने पर आरोपी रुखसार अहमद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो अन्य ठिकानों पर देह व्यापार चलाया जाना बताया गया। दोनों जगह गोकुलधाम पार्क एवं रुखसार अहमद का घर तथा दूसरा आसमान सिटी फेज 2 में रहने वाली शांता गंधर्व का मकान देह व्यापार के लिए उपयोग किया जाना बताया गया।दोनों जगह पर पुलिस की टीम पहुंचकर रेड कर आरोपियों को पकड़ा इनके पास से नगदी 65830 रुपए,26मोबाइल सहित आपत्तिजनक सामान, जैसे शराब की बोतले, कंडोम के पैकेट, साथ ही मोटरसाइकिल तथा जमीन और बैंक के कागजात भी मिले हैं। साथ ही इनके बलेनो कार स्विफ्ट डिजायर कार को भी जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के द्वारा किराए के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार करना पाया गया जहां पर पुलिस ने धारा 04 05 07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर संचालकों एवं ग्राहकों में कुल पांच महिलाएं एवं 11 पुरुषों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही सात लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराया गया है।इनमें से चार लड़कियां कोलकाता की रहने वाली है। इनको रेस्क्यू करके पुनर्वास हेतु कार्रवाई की जा रही है।


*पकड़े गए आरोपियों के नाम-

1. रुखसार अहमद उर्फ जावेद पिता सलीम अहमद निवासी गोकुलधाम पार्क, कलोनी घुरू थाना सकरी,
2. नजीर अंसारी पिता जानीवाकर 2फ्लोर साई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी,
3. चंदन कुमार सोनी पिता सीताराम सोनी सरजू बगीचा मसनगंज,
4. अजय कुमार चेलक पिता चंद्रमोहन चेलक सरजू बगीचा अमेरी थाना सकरी,
5. गौरव चौबे पिता राजेंद्र चौबे साई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी,
6. दिनेश चंद्रा पिता उत्तम चंद्रा मुड़पार बिलासपुर,
7. तामेश्वर चंद्रा पिता कैलाश प्रसाद चंद्र  159 जमनी पाली साडा दरी जिला कोरबा,
8. विकास अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल 146 सरदार पटेल नगर थाना जिला कोरबा, 
9. सतीश गौतम पिता वी डी गौतम साडा कॉलोनी एमआइजी 2 जमनीपाली थाना दारी जिला कोरबा,
10. अफजल हुसैन पिता अली हुसैन शिवम विहार कॉलोनी सरकंडा बिलासपुर,
11. दीपक ठाकुर पिता पवन ठाकुर पता पांचवी पांचली विहार रजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर,
12. मधुबाला बर्मन पिता जयपाल बर्मन पता लाटा थाना जरहागांव जिला मुंगेली, 
13. रेखा कुर्रे पति राम सिंह कुर्रे पता पलानसरी कबीरधाम, 
14. लक्ष्मी चंद्रा पिता दिनेश चंद्रा 21साई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, 
15. गीता शर्मा पति दीपक शर्मा सुचित्रा विहार कॉलोनी मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर,
16. शांता गंधर्व पति अर्जुन गंधर्व आसमा कॉलोनी थाना सकरी।

ब्यूरो रिपोर्ट