आज है मास का पहला अगहन गुरुवार, मां लक्ष्मी की होती सुबह से शाम तक पूजा अर्चना

आज है मास का पहला अगहन गुरुवार, मां लक्ष्मी की होती सुबह से शाम तक पूजा अर्चना

पूजा पाठ: आज है पहला अगहन गुरुवार,मान्यता के अनुसार आज के दिन मां महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की विधिवत व्रत पूजा कर घर में स्थापित किया जाता है कलश बनाकर ज्योति जलाई जाती है। अगघन गुरुवार के दिन घर में रंगोली बनाने की मान्यता है चुने  से घर में रंगोली सजाई जाती है। सुबह सुबह माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है।कहा जाता है मां लक्ष्मी जी की पूजा अगहन मास में करने से परिवार में सुख शांति समृद्धि प्राप्त होती है और धन का लाभ भी होता है।
अगहन पूजा के लिए गुरुवार को सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत करने का की मान्यता है। सुबह मुख्य द्वार पर दिए जलाए जाते हैं जिसके बाद दोपहर में पूजा कर खीर, पुरी, फल और विभिन्न पकवानों का भोग लगाया जाता है। विधि विधान से शाम को पूजा की जाती है और आरती कर भोग प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 अगहन का पहला गुरुवार 30नवंबर को है 
दूसरा गुरुवार 7 दिसंबर को होगी, वहीं तीसरा गुरुवार 14 दिसंबर, और चौथा गुरुवार 21 दिसंबर को अगहन गुरुवार में पूजा अर्चना की जाएगी।