*छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन बिलासपुर में आयोजित, प्रदेशभर के छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार साथी सम्मेलन में आयेंग*
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन एवं दीपावली मिलन का कार्यक्रम 27 नवंबर शुक्रवार को शहर के लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि अमर अग्रवाल बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन और कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा अशोक विधानी होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव दीपक राई ने बताया कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के श्रमजीवी पत्रकार साथी गण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभागीय अध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव रवि शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर,एवं संघ पदाधिकारिगण संतोष परिहार गंगा मानिकपुरी अरविंद मिश्रा,सीके निर्णेजक,मुस्ताक खान, उमेश मौर्य, आशिष मौर्य, दुर्गा यादव, राजू शर्मा, नारायण प्रसाद आदि पत्रकार साथी जुटे हुए हैं।



rajuji