*डूबता विनोबा नगर, पार्षद एवं योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह लापता, वार्ड की जनता 15 साल से परेशान*

*डूबता विनोबा नगर, पार्षद एवं योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह लापता,  वार्ड की जनता 15 साल से परेशान*

◆डूबता विनोबा नगर, जनता 15 साल से परेशान, पार्षद की कार्यशैली से लोग परेशान

◆ पूरे शहर में जमीनों का रेट आसमान में जलभराव विनोबा नगर  के जमीनों का रेट जस का तस।

बिलासपुर: प्रदेश की न्यायधानी स्मार्ट सिटी योजना में सम्मिलित है। नगर निगम सालाना करोड़ो रुपयो का व्यय नाली नाला के निर्माण मे ही करता है।निगम में बड़े ज्ञानी इंजीनियर भी बरसात के पानी की निकासी नही करवा पा रहे है। बिलासपुर जिले का भी हाल बद से बदतर है।एक बरसाती पानी ने कुछ ऐसा ही दिखाया है।जहां पहली बारिश ने निगम के फर्जी इंतजामों की पोल खोल दी। निकासी नहीं होने की वजह से नालियों का पानी लोगों के घरों में भर गया है।

जनता के करोड़ों रुपये नगर निगम हर वर्ष नालियों में बहा रहा है।बिलासपुर के पॉश इलाके में विद्यानगर व विनोबा नगर के पार्षद वर्तमान सरकार में योग आयोग के सदस्य भी है।तीन बार के पार्षद रविन्द्र सिंह भी अपने वार्डवासियों को बदहाल व्यवस्था से निजात आज तक दिला नही सके।निगम की कार्यप्रणाली व पार्षद को लेकर वार्डवासियों का कहना है कि हम लोग त्रस्त हो चुके है।हमारे घरों के अंदर पानी भर चुका है।घर का सामान खराब हो गया है।इस शहर के नगर निगम की लचर व्यवस्था कोई पहली बार उजागर नही हुई है यह अव्यवस्था कई वर्षों से हमारे वार्ड में है।

करोड़ों खर्च करने के बावजूद पहली ही बारिश में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।प्रदेेेश के कई जिलों में भी बारिश की वजह से आम लोगो को तकलीफ हो रही है।जिले में भी बीती रात के बाद आज सुबह भी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।बिलासपुर नगर निगम के मदमस्त अफसरों को सड़क में उतरने की आवश्यकता है।वार्ड के लोगो का कहना है आम जनता त्रस्त है कमिश्नर साहब।कुछ तो करने आप भी आओ।हमारे घर की दुर्दशा को आप भी देखो।

वार्ड की जनता पार्षद से लगातार इस समस्याओं के संबंध में निवारण करने की गुहार लगा रही है पर 15 साल से ये समस्या जस की तस है,

वार्ड के निवासी अभिजीत मित्रा ने बताया पार्षद सिर्फ बाते बस करते है जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नही है, जनता की परेशानी पर कभी वो ध्यान भी नही देते हैं।